बलिया : मोटर चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया FIR - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : मोटर चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया FIR



     बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सेमरी में डेढ़ माह पूर्व ट्यूबवेल की दीवाल व खिड़की तोड़कर मोटर चोरी के मामले में पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

    यह भी पढ़े -बलिया : हमारा संविधान,हमारा स्वाभिभान गोष्ठी का हुआ आयोजन

    क्षेत्र के विद्याभवन नरायनपुर निवासी किसान सतीश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि रामपुर सेमरी में उनका खेत व ट्यूबवेल है। जहां चोरों ने 29 नवंबर की रात दीवाल तोड़कर 2 हॉर्स पावर के इंजन को चुरा लिया है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है