बलिया : इस मामले के सात फरार आरोपियों के घर पुलिस ने किया नोटिस चस्पा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : इस मामले के सात फरार आरोपियों के घर पुलिस ने किया नोटिस चस्पा

     


    बांसडीह,बलिया।कोतवाली क्षेत्र खरौनी में विजयदशमी की रात रावण दहन कार्यक्रम के दौरान दो कमेटियों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने बुधवार को फरार आरोपियों के घर पर न्यायालय के आदेश पर धारा 82 की तहत नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी कराया।

    यह भी पढ़े - अच्छी खबर : विधायक की तरफ से क्षेत्र में नेत्र परीक्षण एवं जांच शिविर का होगा आयोजन, जाने कब और कहा लगेगा शिविर

    यह भी पढ़े -बलिया : लोकल फॉर वोकल तहत CSC संचालकों के साथ सिंफनी कूलर की बिक्री कर अपनी आय बढ़ाने के लिए हुई चर्चा

    इस सम्बन्ध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि  मामले कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कुछ ने न्यायलय में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया वही मामले की आठ आरोपी अभी भी फरार चल रहे है।फरार आरोपियों में अभय सिंह,आदित्य सिंह पुत्र स्व सियाराम सिंह,विशाल सिंह उर्फ बिट्टू सिंह पुत्र श्रवण कुमार,अजय यादव पुत्र गोरख यादव,प्रदीप सिंह पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ रामेश्वर सिंह गोलू सिंह उर्फ रोहित सिंह पुत्र राजकुमार सिंह प्रियांशु सिंह पुत्र मिथलेश सिंह अभी तक फरार चल रहे है। पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश में उसकी तमाम रिश्तेदारियों, परिचितों के साथ इनके संभावित विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दबिश दो जा रही है, जल्द सभी फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।