बलिया : लोकल फॉर वोकल तहत CSC संचालकों के साथ सिंफनी कूलर की बिक्री कर अपनी आय बढ़ाने के लिए हुई चर्चा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : लोकल फॉर वोकल तहत CSC संचालकों के साथ सिंफनी कूलर की बिक्री कर अपनी आय बढ़ाने के लिए हुई चर्चा

     


    बलिया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीनस्थ कार्य कर रही संस्था सीएससी के केंद्र संचालकों (वी एल ई) के साथ सिंफनी कूलर पर चर्चा का कार्यक्रम दिनांक 16 जनवरी 2025 दिन बुधवार को जनपद बलिया के जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजित में किया गया। सिंफनी कूलर पर चर्चा कार्यक्रम में जनपद के 80 सीएससी वी एल ई बंधुओ ने हिस्सा लिया। 

    यह भी पढ़े -बलिया : इस मामले के सात फरार आरोपियों के घर पुलिस ने किया नोटिस चस्पा

    कार्यक्रम में उपस्थित सिंफनी के उच्च अधिकारी  अवधेश कुशवाहा ने सीएससी केंद्र संचालकों द्वारा सीएससी ग्रामीण ई स्टोर के माध्यम से सिंफनी की बिक्री को जनपद के आसपास एवं दूर- दराज में रहने वाले समस्त नागरिकों तक पहुंचाने पर अपना आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर  सीएससी मंडल अधिकारी अविनाश मिश्रा सीएससी के जिला प्रबंधक सर्वेश चौबे, अरविंद शुक्ला,और ऋषिकेश  सिंह और राज्य मुख्यालय से जगदंबिका पांडे के द्वारा वी एल ई बंधुओ  योजनाव्रत तरीके से कार्य करने की सलाह दी गई ताकि सिंफनी कूलर की ओर से दी जा रही समस्त स्कीम और डिस्काउंट का प्रसारण आम जनमानस तक पहुंचा जा सके। एवं वी एल ई साथी प्रत्येक महीने अच्छी संख्या में सिंफनी कूलर को विक्रय कराकर एक अच्छा सम्मानजनक इंसेंटिव प्राप्त करें। कार्यक्रम में जनपद के समस्त वी एल ई आदि उपस्थित रहे।