बलिया : घने कोहरे में टेम्पो पलटा,टेम्पो के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : घने कोहरे में टेम्पो पलटा,टेम्पो के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत

     


    बांसडीह,बलिया। 
    कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह सहतवार मार्ग पर एक निजी विद्यालय के समीप पिण्डहरा के रघुनाथपुर मौजे में बृहस्पतिवार की रात लगभग 11:30 बजे अनियंत्रित होकर टेंपो पलट जाने की वजह से टेंपो के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई।

    सुबह के वक्त जब लोग शौच के लिए निकले तो देखा कि टेम्पू पलटी हुई है और ड्राइवर उसके नीचे दब कर मर गया है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेज दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार टेम्पू चालक मोहित राजभर उम्र 30 पुत्र स्व धुरंधर राजभर निवासी रघुनाथपुर पिंडहरा रात को लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपने घर जा रहा था कि घने कोहरे की वजह से वह कार्मल स्कूल के पीछे वह अनियंत्रित हो टेम्पू पलट गई।और उसी में वह दब गया।सुबह जब लोग टहलने निकले तो टेम्पू पलटा देख लोग मौके पर पहुचे तथा पुलिस को सूचना दी। सूचनाके बाद मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा मामले की जांच में जुट गई।