बलिया : अल्ट्रासाउंड संचालिका और सीएचसी के अधीक्षक बीच हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने अल्ट्रासाउंड संचालिका के खिलाफ दर्ज किया FIR - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : अल्ट्रासाउंड संचालिका और सीएचसी के अधीक्षक बीच हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने अल्ट्रासाउंड संचालिका के खिलाफ दर्ज किया FIR

     



    बांसडीह (बलिया)। विगत शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की महिला ओपीडी में बैठी मां अल्ट्रासाउंड केंद्र की संचालिका रीमा यादव को उसकी वहां मौजूदगी का कारण पूछने के मामले में संचालिका द्वारा चिकित्सा अधीक्षक के साथ हुए अभद्रता के मामले में पुलिस ने अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालिका के खिलाफ सरकारी कार्यों में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

    प्रकरण में सीएचसी अधीक्षक डॉ वेंकटेश मौआर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि दिनांक 24 जनवरी को रीमा यादव जो मां डायग्नॉस्टिक केंद्र की संचालक है, इनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य में आकर प्रसव आदि कराए जाने में व्यवधान पैदा किया जाता है। अन्य क्रियाकलापों में भी इनके द्वारा असहयोग प्रदान किया जाता है। और यहां के मरीजों को अपने डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच हेतु बुलाए जाने का सार्थक प्रयास किया जाता है। बीते 24 जनवरी को उनके द्वारा बहस एवं बात विवाद किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।मामले में अधीक्षक ने मुकदमा पंजीकृत के साथ सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की मांग किया है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने चिकित्सक की तहरीर पर मां डायग्नॉस्टिक सेंटर की संचालिका के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

    यह था पूरा मामला

    बीते शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में अल्ट्रासाउंड संचालिका रीना यादव द्वारा अनधिकृत रूप से महिला ओपीडी में बैठना का कारण चिकित्साधीक्षक डॉ वेंकटेश मौआर द्वारा पूछने पर संचालिका द्वारा हंगामा खड़ा कर दिया गया और इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक को पुलिस बुलानी पड़ी थी। इसके बाद भी वह महिला देर तक पुलिसकर्मियों से भी बहसबाजी करती रही। प्रकरण के कुछ वीडियो भी वायरल हो हुए जिसमें साफ साफ मामले को देखा जा सकता है। प्रकरण में सूचना पाकर कोतवाली की महिला एसआई सोनम राव अस्पताल पहुचीं लेकिन उक्त महिला को समझाने में विफल रहीं। इसके बाद महिला एसआई की सूचना पर बांसडीह चौकी प्रभारी व एक अन्य एसआई मौके पर पंहुचे लेकिन महिला के तेवर के आगे उनकी भी कुछ नही चली। इस दौरान देर तक अस्पताल के प्रांगण में कहासुनी होती रही। इसके बाद महिला वापस चली गयी थी।