बलिया : पीएम आवास योजना ग्रामीण में लाभार्थी चयन में भेदभाव का आरोप,भाजपा नेताओं ने SDM को सौंपा पत्रक
बांसडीह,बलिया।बांसडीह ब्लाक के ग्रामसभा हरदत्तपुर में प्रधानमत्री आवास योजना में पात्र लोगो के चयन में भेदभाव को लेकर आज सोमवार को भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामवासी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपा।
उपजिलाधिकारी बांसडीह को सौपे गये ज्ञापन में बताया गया की ग्रामसभा हरदत्तपुर के दिवाकरपुर में प्रधानमत्री आवास में पात्र व्यक्तियों के चयन में काफी भेदभाव किया जा रहा है और पात्र लोगो को आवास से वंचित करने का प्रयास हो रहा है।भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया की शासन के मंशा के वितरित कार्य करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की भेदभाव बर्दाश्त नही किया जायेगा।श्री ओझा ने बताया की स्थानीय विधायक श्रीमती केतकी सिंह ने पहले ही अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दे दिया था की सरकार के मंशा के अनुरूप खुली बैठक में पात्र व्यक्तियों का चयन हो और कोई पात्र लोग आवास से वंचित न हो।एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में मूनजी गोंड,तेजबहादुर रावत,दुर्गेश मिश्रा,राजेंद्र सिंह,अवनीश मिश्रा,प्रभुनाथ राजभर,अखिलेश तिवारी,मनोज राजभर,हरिशंकर राजभर,अरुण पांडेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
