काम की खबर : PM आवास योजना ( शहरी )2025 के लिए घर बैठे ऐसे करे आवेदन ,जाने आवेदन करने की पूरी जानकारी - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    काम की खबर : PM आवास योजना ( शहरी )2025 के लिए घर बैठे ऐसे करे आवेदन ,जाने आवेदन करने की पूरी जानकारी

     

    • एक करोड़ नये घरों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं।
    • पीएम आवास योजना 2.0 में प्रति यूनिट 2.50 लाख  रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी

    उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार पीएम आवास योजना 2.0 प्रारम्भ किया है। इसमें देशवासियों  को घर बनाने के लिए सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाएगी। शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और मिडिल क्लास परिवारों के लिए 9 अगस्त 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PMAY 2.0 को मंजूरी दिया था। 

    इस योजना में 1 करोड़ नए घर बनाने  का लक्ष्य निर्धारित है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार, प्रति लाभार्थी परिवार के लिए 2.50 लाख रुपये स्वीकृत किए जाएंगे। 

    यह भी पढ़े - बलिया : फार्मर रजिस्ट्री साईट नहीं चलने किसान परेशान,बांसडीह तहसील क्षेत्र के 44 हजार किसानों की अब तक नही हुई फार्मर रजिस्ट्री

    इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में पिछले चरण में 1.18 करोड़ मकानों को मंजूरी दी गई थी। 85.5 लाख से अधिक मकान बनाए जा चुके हैं और लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं। यह योजना पूरे भारत में लाभार्थी के नेतृत्व में निर्माण (BLC), अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (AHP), अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग (ARH) और ब्याज सब्सिडी योजना (ISS) जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लागू की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 1 करोड़ नये घरों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं। 

    आप भी इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन करने के लिए पात्रता

    दोस्तों इस योजना का लाभ अगर आप लेना चाहते हैं तो आपको नीचे बताया गया सभी पात्रता की पूर्ति करनी होगी जो निम्न प्रकार है-

    • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए|
    • आवेदक के पास किसी भी स्थान पर पक्के घर की स्वामित्व नहीं होना चाहिए|
    • EWS वालों की वार्षिक आय 3 लाख तक
    • LIG वालों की वार्षिक आय 3 लाख से 6 लाख तक
    • MIG वालों की वार्षिक आय 6 लाख से 9 लाख तक|

    PMAY 2.0 Portal 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    PMAY-U 2.0 योजना के अंतर्गत अपनी माँग प्रस्तुत करने से पहले, कृपया सुनिश्चित करें कि आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार हैं-

    1. आवेदक का आधार विवरण (आधार संख्या, आधार के अनुसार नाम, जन्म तिथि)।

    2. परिवार के सदस्यों का आधार विवरण (आधार संख्या, आधार के अनुसार नाम, जन्म तिथि)।

    3. आवेदक के सक्रिय बैंक खाते का विवरण (खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा, IFSC कोड) जो आधार से जुड़ा हो

    4. आय प्रमाण। (केवल पीडीएफ फाइल,साइज़ 100kb)5. भूमि दस्तावेज (लाभार्थी आधारित निर्माण बीएलसी घटक के मामले में)। (केवल पीडीएफ, फाइल साइज़ 1mb)

    उपरोक्त सभी दस्तावेजों की पूर्ति करके आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं

    PMAY (शहरी) 2.0 के लिए इस तरह करें आवेदन : 

    स्टेप 1: पीएम आवास योजना 2.0 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmay-urban.gov.in/ पर जाएं।

    स्टेप 2: वेबसाइट खोलने के बाद "पीएमएवाई-यू 2.0 के लिए आवेदन करें" आइकन ढूंढें और इस पर क्लिक करें।

    स्टेप 3: योजना के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें।

    स्टेप 4: अपनी सालाना आय सहित मांगी गई डिटेल्स प्रदान करके अपनी eligibility चेक करें।

    स्टेप 5: वेरिफिकेशन के लिए अपनी आधार डिटेल दर्ज करें।

    स्टेप 6: वेरिफिकेशन के बाद एड्रेस और इनकम प्रूफ जैसी डिटेल के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

    स्टेप 7: फॉर्म सबमिट करें और अपने एप्लीकेशन स्टेटस की प्रतीक्षा करें।