बलिया : जाति प्रमाण पत्र के लिए SDM को सौंपा ज्ञापन
बांसडीह,बलिया। गोंड जाति के लोगों के लिए अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी करवाने को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनजी गोंड के नेतृत्व में गोंड समाज के लोगों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी बांसडीह को ज्ञापन सौंपा।
मुनजी गोंड ने बताया कि बांसडीह तहसीलदार द्वारा गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जा रहा है।जिससे इस वर्ग के छात्र-छात्राओं अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही शासन द्वारा प्रदत्त किसी भी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि अगर 15 दिन के अंदर जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ तो हमारे समाज के लोग द्वारा हजारों की संख्या के साथ स्थानीय तहसील में धरना- प्रदर्शन,अनशन कर विरोध किया जाएगा।
मौके पर लल्लन प्रसाद गोंड,कृष्ण गोंड,विनय गोंड,विनोद गोंड,भोला गोंड, धर्मेंद्र,संतोष गोंड, मोहन गोंड देवानंद गोंड,निखिल गोंड,राजू गोंड,अरुण गोंड, बबन,अनिल,रिशु,अंकित आदि लोग मौजूद रहे।
