बलिया : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर परिषदीय विद्यालय के बच्चो ने लगाई अनोखी प्रदर्शनी,खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चो को किया पुरस्कृत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर परिषदीय विद्यालय के बच्चो ने लगाई अनोखी प्रदर्शनी,खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चो को किया पुरस्कृत

     


    बांसडीह,बलिया। विज्ञान दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय दिवाकर पुर में परिषदीय विद्यालय के बच्चो द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे और एस आर जी संतोष चंद्र तिवारी द्वारा छात्र छात्राओं द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना किया।

    प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छ भारत,प्रकाश संश्लेषण,जल के स्रोत,पुष्प के भाग,ओजोन परत क्षरण,जड़ों के प्रकार,कृषि को आधुनिक प्रणाली,फसलों के प्रकार,सोलर ऊर्जा सहित अन्य विभिन्न प्रकार के मॉडल को प्रस्तुत किया।

    खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की जानकारी दी और कहा कि डा. सीवी रमन के जन्मदिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। विशिष्ट अतिथि एहसानुल एक ने कहा कि आज विज्ञान ने हमारे जीवन को सरल और आसान बना दिया है। सिद्धार्थ सिंह ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया और कहा कि आज हमारा दैनिक जीवन पूरी तरह विज्ञान से प्रभावित है। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक सुनील सिंह ने किया। कार्यक्रम में आए हुए आगंतुकों का आभार प्राचार्य मुनव्वर अहमद अंसारी ने किया।