बलिया :पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने से अक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया अनोखा प्रदर्शन,देखे VIDEO
बांसडीह,बलिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने से अक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा बांसडीह नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में "गधे" पर खरगे के नाम का पोस्टर चिपकाकर उसे घुमाया और अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए खरगे मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भाजपा बांसडीह पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा की राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जिस चंद्रशेखर के बारे में अमर्यादित बयान दे रहे है उन्ही की नेता इंदिरा गांधी ने चंद्रशेखर जी को युवा तुर्क कहा था। भाजपा नेता ने नसीहत देते हुए कहा कि खरगे अपनी मर्यादा न भूले, उन्हे इस तरह की ओछी बाते नही करनी चाहिये। भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूनजी गोंड और मजदूर महिला संघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा दलित नेता तेजबहादुर रावत ने कहा की मल्लिकार्जुन खरगे जितने वरिष्ठ नेता है उतने ही उनकी मानसिकता ओछी है।बागी बलिया पूरे देश को संदेश देता है और इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।इस मौके पर दुर्गेश मिश्रा,अखिलेश तिवारी,सत्यम शाह,मनीष कनौजिया, राजकुमार तिवारी,अमित यादव,राजेश प्रजापति,दीपक गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।