बलिया : अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 210 लीटर कच्ची शराब,55730 नगद,लाखों रुपयों के आभूषण के साथ पांच महिला समेत छः गिरफ्तार
बांसडीह,बलिया। क्षेत्र के चांदपुर 55 में अवैध तरीके से देशी कच्ची शराब बनाने के ठिकाने पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 210 लीटर अपमिश्रित देशी शराब,शराब बनाने के उपकरण,भारी मात्रा में लहन,शराब बिक्री के 55730 रुपया नगद, दो मोटरसाइकिल,दो स्मार्ट फोन,एक कीपैड फोन, 11 अदद पायल,4 अदद हाथ की मेहंदी,एक कमरबंद, नाथिया,झुमका,मंगलसूत्र,8 बिछिया,दो बेरा सहित अन्य आभूषण अन्य सामग्री को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से शराब बनाने में शामिल एक पुरुष सहित पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय कर दिया,वही शराब बनाने में शामिल 12 अभियुक्त मौके से फरार हो गए।
इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र के चांदपुर 55 में अवैध देशी शराब बनाने और बेचने की सूचना पर उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा,उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश दुबे, उपनिरीक्षक शकील अहमद,महिला उपनिरीक्षक सोनम राव हमराही पुलिस कर्मियों के साथ दबिश दी गई। दो गाड़ियों से पहुंची पुलिस फोर्स ने शराब बनाने वाले ठिकाने पर धावा बोला जिससे वहां हड़कंप मच गया।
महिला पुलिस कर्मियों ने पांच महिलाओं सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है। इस आपाधापी में 12 लोग फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गए अभियुक्तों के घर के आसपास से जमीन में गड़े ड्रम में भरी करीब 14 हजार लीटर लहन को नष्ट कराया गया साथ ही शराब बनाने के उपकरण में शामिल दो अदद सिलेंडर सहित गैस चूल्हा,10 पतीला,16 अदद छोटे बड़े लोहे और प्लास्टिक के ड्रम, फिटिकरी, नौशादर अन्य सामग्री बरामद की गई।पुलिस द्वारा गिरफ़्तार अभियुक्तों में सुमन,पिंकी,सरिता,रीमा, प्रियंका के साथ एक पुरुष अभियुक्त मकुन राजभर है।
वही फरार अभियुक्तों में राजाराम,सनम, मिठ्ठू,मुन्ना,विमलेश,पिंटू, अविनाश,भोला,पूजा, सुगमतिया,राम अवध,दिनेश निवासी चांदपुर 55 के नाम शामिल है। संजय सिंह ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ कार्यवाही की गई है।यह अभियान आने वाले दिनों और तेजी से चलेगा। प्रकरण में संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
1. सुमन राजभर पत्नी पिन्टू राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 30 वर्ष
2. पिंकी पत्नी मुन्ना राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 25 वर्ष
3. सरिता राजभर पत्नी रामअवध राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 28 वर्ष
4.रीमा राजभर पत्नी राजाराम निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 40 वर्ष
5. प्रियंका पत्नी दिनेश राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 30 वर्ष
6. मकुन राजभर पुत्र रामप्रवेश राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 35 वर्ष ।
बरामदगी-
1. 210 लीटर अपमिश्रित नाजायज देशी कच्ची शराब
2. 55730/-रूपया नकद (शराब बिक्री के)
3. 11 अदद पायल सफेद धातु
4. 04 अदद हाथ की मेहदी सफेद धातु
5. 01 अदद कमरबंद सफेद धातु
6. 08 अदद बिछिया सफेद धातु
7. 02 अदद झुमका पीली धातु
8. 04 अदद मंगलसूत्र मय लॉकेट पीली धातु
9. 01 अदद नथिया पीली धातु
10. 02 अदद बेरा सफेद धातु
11. 02 अदद स्मार्ट फोट/मोबाइल
12. 01 अदद की-पैड फोन/मोबाइल
13. 02 अदद मोटर साइकिल
14. लगभग 14000 लीटर नष्टशुदा लहन
15. 04 किग्रा यूरिया
16. 450 ग्राम फिटकिरी
17. 600 ग्राम नौशादर
18. 02 अदद गैस चूल्हा मय पाइप रेग्यूलेटर सहित
19. 02 अदद गैस सिलेण्डर
20. 02 अदद टीन प्लास्टिक की नलकी लगा हुआ
21. 10 अदद पतीला जस्ते का जिसमें 04 छोटा व 6 बड़ा है
22. 03 अदद प्लास्टिक के बड़े ड्रम
23. 01 अदद लोहे का बड़ा ड्रम
24. 12 अदद प्लास्टिक के छोटे बड़े ड्रम
25. 04 अदद प्लास्टिक के ड्रम छोटे व बड़े
26. एक - एक किग्रा की 05 पैकेट टाटा नमक
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम-
1. उ0नि0 रन्जीत विश्वकर्मा थाना बांसडीह, बलिया
2. उ0नि0 सूर्य प्रकाश दूबे थाना बांसडीह, बलिया
3. उ0नि0 आदित्य कुमार थाना बांसडीह, बलिया
4. उ0नि0 शकील अहमद थाना बांसडीह, बलिया
5. म0उ0नि0 सोनम राव थाना बांसडीह, बलिया
6. म0का0 प्रीति सिंह थाना बांसडीह, बलिया
7. का0 प्रमोद कुमार थाना बांसडीह, बलिया
8. का0 निसार अहमद थाना बांसडीह, बलिया
9. चालक का0 जयप्रकाश यादव थाना बांसडीह, बलिया
10. का0 जय प्रकाश यादव थाना बांसडीह, बलिया