BALLIA BREAKING : महिला के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में न्यायालय के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    BALLIA BREAKING : महिला के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में न्यायालय के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज



     बांसडीह (बलिया)  कोतवाली क्षेत्र के पुरंदरपुर में चार माह पूर्व महिला के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    BALLIA BREAKING : नीलगाय की टक्कर से युवक कि दर्दनाक मौत

     गांव के फुलबदन राजभर ने न्यायालय में परिवाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि इसी वर्ष 6 मार्च को उनकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के युवक टुनटुन ने छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया था। जिसके संबंध में थाने में उक्त घटना के संबंध में संबंधित धाराओं व पाक्सो एक्ट के मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी बात को लेकर आक्रोशित टुनटुन व उसके साथी राजकुमार , अभिषेक, धीरज व राजेश राजभर ने 2 अप्रैल की रात मेरी पत्नी लालती देवी को पकड़ लिया और उसे जबर्दस्ती बिस्तर पर ले जाकर पटकते हुए ब्लात्कार का प्रयास करने लगे। मेरी पत्नी के शोर मचाने पर जब हम वहां पहुंचे तो उपरोक्त सभी लोग मुकदमा हटाने की धमकी देते हुए चले गए। इनके द्वारा खुलेआम धमकी दी गई की यदि मुकदमा वापस नही लोगे तो घर की सभी महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाएगा। देखते हैं कितना मुकदमा लिखवाते हो। इस संबंध में पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। मामले में न्यायालय एसीजेएम प्रथम द्वारा मुकदमा दर्ज करने के आदेश के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।