बलिया : BALLIA POLICE के जवानों ने किया ऐसा काम, चहुंओर हो रही है प्रशंसा
- थाना सिकन्दरपुर व थाना गड़वार के कम्प्यूटर आपरेट की हो रही है प्रशंसा
- पुलिस के जवानों द्वारा रक्तदान कर बचाई एक मासूम की जान
बलिया। बलिया पुलिस के दो जवानों ने एक अनजान बालिका के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश किया है।
जनपद बलिया के थाना सिकन्दरपुर के कम्प्यूटर ऑपरेटर राजू यादव व थाना गड़वार के क0आ0 भीम कुमार बीते शुक्रवार को पुलिस लाइन बलिया में चल रहे सैनिक सम्मेलन की मीटिंग के उपरान्त अपने किसी निजी कार्य से जिला अस्पताल बलिया गये थे। इसी दौरान सहतवार थाना क्षेत्र की एक बालिका के परिजन जिला अस्पताल में अपनी बच्ची का इलाज कराने के दौरान अपनी पुत्री के लिए खून की व्यवस्था के लिए परेशान इधर उधर चक्कर लगा रहे थे। लेकिन व्यवस्था नहीं हो पा रही थीं। परिजनों को परेशान देख बलिया पुलिस के जवानों ने परिजनों से संपर्क कर पूछा कि कितने यूनिट ब्लड की जरूरत है,परिजनों द्वारा दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता जाहिर की गई तो बलिया पुलिस के जवानों ने तत्काल दो यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश किया। ब्लड मिलने के बाद परिजनों ने बलिया पुलिस के जवानों को धन्यवाद ज्ञापित किया
जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार 15 वर्षीय प्रीति को किडनी में समस्या और हीमोग्लोबिन का स्तर में काफी गिरावट के कारण तत्काल दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी यदि समय रहते रक्त नहीं मिलता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। वर्तमान में मरीज की स्थिति सामान्य है। रक्तदान के समय सोशल मीडिया सेल के क0आ0 अमित कुमार यादव व थाना मनियर के क0आ0 मनोज कुमार प्रजापति मौके पर उपस्थित रहे ।बच्ची के परिजनों द्वारा बलिया पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी ।
