बलिया : सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल
बांसडीह,बलिया। शनिवार की सुबह बड़ी बाजार में एक तेज रफ्तार बाइक से टक्कर होने से एक वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल वृद्ध को ई रिक्शा से सीएचसी बांसडीह भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने घायल वृद्ध की नाजुक हालत देख जिलास्पताल रेफर कर दिया।
कस्बे के कठबंधवा निवासी 75 वर्षीय भगवान पटेल किसी कार्य वश बड़ी बाजार में समान लेने आए थे। वह समान लेकर बड़ी बाजार से घर वापस जा रहे थे कि बड़ी बाजार स्थित आइडिया टॉवर के पास सड़क पर जा रही तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए वही इस घटना में बाइक सवार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों ने घायल भगवान पटेल को बाजार में ही स्थित मेडिकल स्टोर से प्राथमिक इलाज करवाने के बाद इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने वृद्ध की नाजुक स्थिति देख सीएचसी बांसडीह से उचित इलाज के लिए जिलास्पताल ले गए जहां उनका इलाज जारी है।
