बलिया : धूमधाम से निकली संत शिरोमणि गुरु रविदास की शोभायात्रा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : धूमधाम से निकली संत शिरोमणि गुरु रविदास की शोभायात्रा

    बाँसडीह, बलिया। स्थानीय कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में रविवार को महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।


     कस्बे में क्षेत्रीय लोगों और नगर के विभिन्न समाजसेवियों के तत्वाधान में नगर में बग्घी में सवार होकर सन्त रविदास जी की मूर्ति के साथ भव्य शोभायात्रा के साथ अनुवाइयों ने नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान अनुवाइयों ने डीजे की धुन पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाए।

    अखाड़ों,बैंड बाजा, डी जे साउंड सहित आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभा यात्रा दरांव स्थित संत रविदास मंदिर से निकलकर स्टेट बैंक रोड,बड़ी बाजार,बघवा गढ़,कोतवाली,इलाहाबाद बैंक मार्ग से अंबेडकर तिराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुंच समाप्त हो गया। 


    कार्यक्रम में वरिष्ठजनों व संगत ने गुरु रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महान संत जिन्होंने समाज में फैली बुराइयां, कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को सच्चे राह पर चलने के लिए प्रेरित किया था,साथ ही उन्होंने अपनी श्रद्धा भक्ति भावना से समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया था।


     इस मौके पर समाजसेवी अभिजीत तिवारी सत्यम,युवराज सिंह,राकेश मिश्रा,प्रदीप कुमार दीवान,अभिषेक मिश्रा,राजेश राम,अजय कुमार,कन्हैया राम इत्यादि श्रद्धालु जुलूस में सेवा भाव से लगे रहे। वही शोभा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु वरिष्ठ उपनिरीक्षक बांक बहादुर सिंह,स्थानीय चौकी के चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।