बलिया : भारतीय जनता पार्टी बांसडीह मंडल के उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा बने टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव, डाकबंगला पर हुआ भव्य स्वागत
बांसडीह,बलिया। भाजपा बांसडीह मंडल के उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा सिंटू को टेनिस बाल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर आज भाजपा कार्यकताओं ने बांसडीह डाकबंगला पर आयोजित कार्यकम में स्वागत किया।भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने अवनीश मिश्रा का स्वागत करते हुये कहा कि खेल के क्षेत्र में अवनीश मिश्रा ने जिले और प्रदेश स्तर पर बांसडीह क्षेत्र का नाम रौशन किया है और श्री मिश्रा के मनोनयन से युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे आने का मौका मिलेगा।बांसडीह डॉकबंगला पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवनीश मिश्रा को अंगवस्त्र से सम्मानित करने के बाद फूल मालाओं से लाद दिया।इस मौके पर मूनजी गोंड,तेजबहादुर रावत,अखिलेश तिवारी,अमन सिंह,सोनू वर्मा,अवनीश सिंह,आदित्य गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
