बलिया : 25 जनवरी को रहस्य ढंग से गायब बालक का 6वे दिन सरयू नदी में मिला शव,आक्रोशित लोगों का थाने पर हंगामा
सहतवार,बलिया। रहस्यमय ढंग से गायब बालक का शनिवार को सरयू नदी में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों और परिजनों ने सहतवार थाने पहुंच नारेबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर कई थानों की फोर्स सहित उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी और क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र ने ग्रामीणों को जल्द ही पूरी घटना के अनावरण की बात कर मामले को शांत किया।
बाते दे कि थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंगही निवासी छात्र अभिषेक प्रजापति 10 वर्ष पुत्र चंदन प्रजापति के 25 जनवरी को सहतवार (सिंगही) अपने घर से डेरे पर जाने के लिए निकला था लेकिन वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था।
बालक के गायब होने पर परिजनों ने काफी खोज बीन के बाद कोई सूचना नहीं मिलने से हार थाक कर निराश हो गए।बालक के चाचा गणेश ने उसी दिन देर रात में ही थाने में पहुंचकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।घटना के करीब छठवें दिन शनिवार की सायं सरजू नदी में शव उतराने की सूचना ग्रामीणों द्वारा सहतवार पुलिस व परिजन को दी। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव की शिनाख्त सिंगही निवासी चंदन प्रजापति के इकलौते बेटे अभिषेक प्रजापति के रूप में हुई तो परिजनों में हाहाकार मच गया।बालक के रहस्यमय ढंग से गायब होने और उसके बाद शव मिलने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने इस घटना के बाद पूरे गांव में सामान्य स्थिति बनाने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है।
सहतवार थाने पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीण
रविवार की दोपहर मृतक अभिषेक के परिजन सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण सहतवार थाने पहुंचे तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ ही हत्यारों को फांसी दो इत्यादि नारे लगाए । स्थिति को बिगड़ते देख एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष बांसडीह प्रवीण सिंह ,खेजरी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार , मनियर थानाध्यक्ष कौशल पाठक ,सदल बल पहुंचे तथा परिजनों सहित ग्रामीणों को समझा बूझाकर शांत कराया तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा । इधर मृतक की मां आशा देवी तथा बहने नेहा ,कोमल, पलक का रो रोकर बुराहाल हो गया है ।

