बलिया : सड़क दुर्घटना में दंपति घायल,पुलिस जांच में जुटी - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : सड़क दुर्घटना में दंपति घायल,पुलिस जांच में जुटी



    बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर चट्टी के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में टाउन डिग्री कालेज से घर लौट रहे मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम दिघेड़ा निवासी शंकर कुमार ठाकुर और उनकी पत्नी विनीता ठाकुर को सामने से गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया है। घटना में पीड़ित की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है और एक मोबाइल फोन भी गुम हो गया है। घायल के पिता भरत ठाकुर ने बांसडीह कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। बताया जा रहा है कि उक्त बाइक पर तीन युवक सवार थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस बाइक नंबर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है।