बलिया : देवरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बांसडीह के युवक की मौत, कस्बे में शोक
फ़ोटो - देवरिया स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़,युवक की फाइल फोटो
बांसडीह,बलिया। सोमवार की देर शाम देवरिया जनपद में ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई टक्कर में स्थानीय कस्बे के वार्ड न 13 निवासी 26 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलने पर कस्बे में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि कस्बे के बाघवा गढ़ निवासी माणिकचंद गुप्ता के तीन पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र दीपक गुप्ता उर्फ सोनू अपने मौसी के पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बिहार गया हुआ था। वह सोमवार को किसी कार्य से अपनी मोटरसाइकिल से खरीदारी करने के लिए गया देवरिया गया हुआ था,अभी वह देवरिया जनपद से सटे बिहार बॉर्डर स्थित बघाड़ा - बिजईपुर मार्ग पर पहुंचा तो सड़क पर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी मोटरसाइकल ट्रॉली के पिछले हिस्से में भीड़ गई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल दीपक को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक को मौत की सूचना पर घर में मातम पसर गया,दीपक की मां शांति देवी और पिता माणिकचंद गुप्ता बदहवास हालत में है। घर में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए स्थानीय लोगो की भीड़ लगी हुई है। मंगलवार को देवरिया मेडिकल कॉलेज में दीपक के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है,शव का अंतिम संस्कार बलिया स्थित महावीर घाट पर किया जाएगा। नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गुल्लर,अभिजीत तिवारी,मुकेश सोनी,रितेश श्रीवास्वत,दीपक ठाकुर,मनीष रौनियर,पंकज कुमार सिंह,रोहित सिंह,सुजीत परिहार,राकेश मिश्र,प्रतुल ओझा,द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला महाविद्यालय के प्रबंधक अभिषेक आनंद सिन्हा, आदि क्षेत्रीय लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया है।
