Big Breaking: तेज रफ्तार बाइक बनी काल, 55 वर्षीय राजेश चौहान की मौत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    Big Breaking: तेज रफ्तार बाइक बनी काल, 55 वर्षीय राजेश चौहान की मौत




    बांसडीह,बलिया। मंगलवार की सायं बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर शिवरामपुर गांव के पास स्थित महाविद्यालय के सामने मोटर साइकिल की टक्कर से पैदल घर जा रहे 55 वर्षीय एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। 

    READ ALSO -बलिया : सहतवार में शादी समारोह के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

     जानकारी के अनुसार बघौली निवासी राजेश चौहान शिवरामपुर से बघौली पैदल ही अपने घर जा रहे थे। सायं लगभग सात बजे बांसडीह से बलिया की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार भी वहां गिरकर घायल हो गया। ग्रामीण घायल राजेश को सीएचसी बांसडीह ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायल बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस बाइक को कब्जा लेकर वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

    राजेश चौहान के मौके पर पहुंचे  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस से  दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहें हैं।