बक्सर : जयमाला के मंच पर वारदात: बिहार के चौसा में दुल्हन को मारी गोली - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बक्सर : जयमाला के मंच पर वारदात: बिहार के चौसा में दुल्हन को मारी गोली

    बिहार के बक्सर के चौसा में खुशियों भरा शादी का माहौल उस वक्त मातम और दहशत में बदल गया, जब दूल्हा दुल्हन के जयमाला की रस्म के दौरान एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को गोली मार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    READ ALSO -Big Breaking: तेज रफ्तार बाइक बनी काल, 55 वर्षीय राजेश चौहान की मौत

    बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत में एक शादी समारोह में बलिया से आई बारात के बाद जब दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके थे, तभी दुल्हन के प्रेमी ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे दुल्हन के पेट में लगी, जिसके बाद वह स्टेज पर ही गिर पड़ी।

    घटना के बाद दुल्हन अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

    गोली लगने के बाद खून से लथपथ दुल्हन को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और शादी की रस्में बीच में ही रुक गई हैं।

    वायरल वीडियो और पुलिस की कार्रवाई जारी

    वारदात का एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे जयमाला के जश्न के बीच अचानक गोली चलती है और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम का बताया जा रहा है।आरोपी युवक दुल्हन का परिचित बताया जा रहा है जो इस शादी से नाराज था।