बलिया : सहतवार में शादी समारोह के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
फ़ोटो - घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
सहतवार,बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बलेऊर के एक मैरेज हॉल के पास मंगलवार की देर रात एक शादी समारोह के दौरान 22 वर्षीय नवयुवक मोहन राजभर की बदमाशों द्वारा लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई ।सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे से सटे ग्रामसभा बलेऊर निवासी सुरेश राजभर की बेटी की बारात मनियर थानाक्षेत्र के बडसरी जागीर से आई हुई थी ।द्वार पूजा, जयमाल इत्यादि कार्यक्रम खत्म हो चुके थे ।इसी बीच मृतक मोहन राजभर अपने साथी विजय राजभर के साथ खाना खाकर जहां बारात ठहरी थी ।वहीं दोनों जा रहे थे कि रास्ते में ही अज्ञात हमलावरों द्वारा उन पर अचानक हमला कर दिया गया ।
READ ALSO -बक्सर : जयमाला के मंच पर वारदात: बिहार के चौसा में दुल्हन को मारी गोली
फोटो -- मृतक की फाइल फोटो
हमलावरों द्वारा घायल किए गए मोहन को कई जगह गंभीर छोटे आई । जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया ।इस बीच बरातियों एवं अन्य स्थानीय लोगों को सहयोग से मोहन को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया ।जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया ।साथ ही इस हमले में मृतक मोहन के साथी विजय को भी मामूली चोटे लगी हैं ।जिसका उपचार समाचार लिखे जाने तक एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है ।
READ ALSO -बलिया : देवरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बांसडीह के युवक की मौत, कस्बे में शोक
प्रकरण में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दिया है ।लेकिन मेरे तरफ से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक मोहन राजभर दो भाइयों में बड़ा तथा उसकी एक बहन भी है । वह किसी प्राइवेट कंपनी में गुजरात काम करता था । जिससे उसके घर का जियोपार्जन चलता था ।
मृतक मोहन राजभर के पिता श्री केवल राजभर ने बताया कि हमारा लड़का सहतवार बरात करने गया है । इस बात की जानकारी मुझे थी।रात में किसी ने फोन किया कि आपके लड़के के किसी से मारपीट हुई है तथा आपका लड़का गंभीरावस्था में है ।तब मैं तुरंत मौके पर पहुंचा ।जहां मैंने देखा तो मेरे बेटे की मृत्यु हो चुकी थी । उन्होंने बताया कि हमारे लड़के के साथ घटना कारित करने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही हो।
रिपोर्ट - आनन्द कुमार सिंह पिंटू,सहतवार



