बलिया : चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तीन ई-रिक्शा बैटरियां बरामद - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तीन ई-रिक्शा बैटरियां बरामद

     


    बांसडीह रोड,बलिया।स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं।

    दिनांक 27 फरवरी 2026 को बांसडीह रोड थाने के उपनिरीक्षक संदीप कुमार अपनी टीम के साथ चेकिंग और दबिश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना बांसडीह रोड पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 204/2025, धारा 303(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में अंशु गोस्वामी (21 वर्ष), निवासी रेफरी, थाना हल्दी,अनूप (18 वर्ष), निवासी मिश्र नेवरी, थाना कोतवाली को एसएस पैरामाउंट तिराहा के पास लगभग 3:30 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की तीन ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं।थानाध्यक्ष बंश बहादुर सिंह ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार,हेड कांस्टेबल नितीश बच्चन,कांस्टेबल विभूति यादव,कांस्टेबल श्याम सिंह शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा।