बलिया : बलिया में डीआईजी का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश देखे VIDEO
बलिया । 26 फरवरी 2026 को सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र ने जनपद बलिया का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस लाइन पहुंचने पर उन्हें सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई, जिसके बाद उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों की परेड का निरीक्षण कर अनुशासन, प्रशिक्षण एवं कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना कोतवाली व रसड़ा के निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, न्यायालय आदेश पुस्तिका, सीसीटीएनएस, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह व बैरकों की जांच की गई। अभिलेखों के समयबद्ध संधारण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा गैंगस्टर, गुंडा एक्ट व अन्य निरोधात्मक कार्रवाइयों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं हथियार तस्करी पर सख्त कार्रवाई, महिला अपराधों में प्रभावी निरोधात्मक कदम, सनसनीखेज मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी व संपत्ति जब्ती, बॉर्डर क्षेत्रों में नाकाबंदी व सघन चेकिंग तथा रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखते हुए भ्रामक व राष्ट्रविरोधी सामग्री प्रसारित करने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
बैठक में ओमवीर सिंह (पुलिस अधीक्षक बलिया) सहित समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

