बलिया : महिला प्रधान ने देवर और सचिव पर जबरिया प्रधानी हथियाने का लगाया गभीर आरोप,दुसरे दिन आरोपों से मुकरी
फोटो - श्रीमती रूबी देवी (प्रधान)
बांसडीह,बलिया । बांसडीह ब्लाक के रूकूनपुरा गांव की प्रधान ने बुधवार को डीएम को पत्र देकर अपने देवर पर सचिव से सांठगांठ कर प्रधानी चलाने का शिकायत किया है। हांलांकि गुरूवार को प्रधान पुनः डीएम कार्यालय पंहुची तथा अपने पहले दिन के आरोप को गलत बताया। दोनों दिन का प्रधान की बातों वीडियो भी वायरल हैं।
गांव की महिला प्रधान रूबी देवी ने आरोप लगाया कि देवर और सचिव मिल करके चार वर्ष से मनमानी कर रहे हैं । हालांकि, वर्तमान सचिव और गांव के काम के संदर्भ में भी रूबी को कोई जानकारी नहीं है गांव में क्या विकास हो रहा है क्या होने वाला है इसकी भी जानकारी रूबी देवी को नहीं दी जाती है ।
रूबी देवी ने बताया कि, ग्रामीणों के द्वारा उनको प्रधान बनाया गया है लेकिन किसी काम के लिए उनसे कुछ पूछा भी नहीं जाता हैं, केवल इनको नाम का प्रधान बना दिया गया है । रूबी देवी बहुत दुखित है कि आज उनका कोई महत्त्व नहीं है। वर्ष 2021 में प्रधान बनी तब लगातार दो महीने तक मैंने साइन भी किया है, लेकिन उसके बाद इनको कोई जानकारी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि, वर्तमान सचिव का नाम भी उनको पता नहीं है फिलहाल उनके देवर हरेंद्र साहनी इनके पद पर कब्जा किए हैं। रूबी देवी ने कहा कि मुझे कही नहीं ले जाते हैं और न ही साइन कराते हैं। आज एकदम निराश हो करके बलिया डीएम से गुहार लगाने आई है। हालांकि, रूबी देवी ने बताया कि, डीएम से मिलने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया है कि, अब आप ही प्रधानी चलाएंगी। हांलांकि गुरूवार को भी रूबी देवी अपने परिवार के एक सदस्य के साथ डीएम के पास पहुंची तथा पत्र देकर उन्होंने पूर्व में बुधवार को लगाया अपना सभी आरोप गलत बताया तथा कहा कि मैं गांव के कुछ लोगों के बहकावे में आकर आरोप लगाई थी। सभी आरोप गलत है तथा मैं सभी कार्य स्वयं करती हूं।
