बलिया : मृतक की पत्नी को विधायक ने दिलाया कृषक कल्याण योजना के पांच लाख रुपए
बांसडीह,बलिया। स्थानीय कस्बे के निवासी स्व सुरेश गुप्ता के परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कृषक कल्याण दुर्घटना योजना के तहत पांच लाख रुपए की धनराशि सहायता के रूप में मिली है।
विधायक केतकी सिंह ने शनिवार को मैरीटार गांव स्थित अपने आवास पर बांसडीह कस्बा के पाण्डेय के पोखरा निवासी संजू देवी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख रूपया का प्रमाण पत्र दिया । जिला प्रशासन द्वारा ने संजू देवी के बैंक खाता में रूपया स्थानांतरित कर दिया है। चार वर्ष पूर्व संजू देवी के पति सुरेश गुप्ता की सड़क हादसा में मौत हो गई थी । वह अपने पीछे छोटे-छोटे तीन बच्चों को छोड़कर चले गए थे । स्व सुरेश गुप्ता की विधवा संजू देवी को घर के लोगों ने अलग भी कर दिया था । विधायक के सहयोग से संजू देवी को विधवा पेंशन तथा राशन कार्ड की सुविधा दिलाई गई हैं। इस योजना के तहत संजू देवी के प्रत्येक बच्चों को भरण पोषण योजना के तहत पच्चीस सौ रुपए की धनराशि 18 वर्ष की आयु तक दिए जाएंगे।
