बलिया: बांसडीह में छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान, बाइक चालकों को बांटे 100 हेलमेट
बांसडीह (बलिया):शिक्षा क्षेत्र की अग्रणी संस्था स्थानीय नगर के किड्ज करियर स्कूल के छात्रों ने बुधवार को कचहरी चौराहे पर सड़क सुरक्षा को लेकर सराहनीय पहल करते हुए मोटरसाइकिल चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने करीब 100 हेलमेट वितरित कर लोगों को सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।
अभियान के तहत छात्रों ने बाइक सवारों को हेलमेट पहनने के फायदे बताए और बिना हेलमेट वाहन न चलाने की अपील की। छात्रों की इस पहल को क्षेत्र में काफी सराहा जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव भाजपा नेता प्रतुल ओझा सहित अन्य ने मौजूद रहकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनके इस प्रयास की प्रशंसा की।
जागरूकता अभियान में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ऐसे जागरूकता अभियान बेहद जरूरी हैं और युवाओं की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।


