बलिया :बांसडीह में 17 लाख की लागत से बड़ी बाजार में स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
बांसडीह (बलिया)। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बड़ी बाजार में 17 लाख रुपये की लागत से स्थापित आधुनिक स्ट्रीट लाइट का विधिवत लोकार्पण मंगलवार की शाम पूरे विधि विधान के साथ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बांसडीह चेयरमैन सुनील कुमार सिंह और बांसडीह व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया। स्ट्रीट लाइट जलते ही बड़ी बाजार में उजाला हो गया और साथ में लगी रंगीन एल ई डी लाइट से बड़ी बाजार का प्रकाश पथ आकर्षक लगने लगा।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय गुल्लर ने कहा कि बाजार क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को सुविधा मिलेगी। रात के समय सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी और बाजार की रौनक बढ़ेगी।
कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पंकज सिंह, सभासद अनमोल गुप्ता, कृष्ण वर्मा, नसीरुद्दीन, सुमन गुप्ता, अशोक गुप्ता, व्यापारी लोकनाथ गुप्ता, मनोज साहू, पंकज गुप्ता, श्री प्रकाश गुप्ता, भुवर नेता, विशाल गुप्ता,काली बाबा,अरुण सिंह,बीरबल खान,मदन सोनी,उमेश गुप्त, ध्रुव तिवारी, संदीप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नगर पंचायत चेयरमैन सुनील सिंह ने नगर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि जनहित में कई अन्य विकास योजनाएं भी प्रगति पर हैं, जिन्हें शीघ्र ही अमल में लाया जाएगा।उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और रोशन बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।



