होली 2026: क्षेत्र के विशिष्ट जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    होली 2026: क्षेत्र के विशिष्ट जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

     


    बांसडीह (बलिया)। रंगों के पावन पर्व होली 2026 के अवसर पर बांसडीह क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों एवं राजनीतिक हस्तियों ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। सभी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर गले मिलने और समाज में एकता मजबूत करने का पर्व है।

    केतकी सिंह, विधायक विधान सभा बांसडीह ने अपने संदेश में कहा कि होली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। यह पर्व हमें आपसी सद्भाव, प्रेम और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए सभी से शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया।

    पुनीत पाठक और राघवेंद्र प्रताप सिंह ,अभिजीत तिवारी सत्यम,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने संयुक्त रूप से समस्त क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

    नीरज सिंह गुड्डू, चेयरमैन प्रतिनिधि सहतवार ने कहा कि होली आपसी रिश्तों को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सामाजिक मर्यादाओं का पालन करते हुए सुरक्षित और उल्लासपूर्ण ढंग से पर्व मनाएं।

    सुनील कुमार सिंह, चेयरमैन नगर पंचायत बांसडीह ने नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा गया है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई।

    पंकज सिंह, सुजीत सिंह परिहार (वरिष्ठ समाजसेवी) बांसडीह ने कहा कि होली हमें बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देती है।

    विजय गुल्लर, अध्यक्ष बांसडीह व्यापार मण्डल ने व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाजारों में रौनक बढ़ी है और सभी व्यापारी भाईचारे के साथ पर्व की तैयारी में जुटे हैं।

    वरिष्ठ व्यापारी प्रदीप कुमार सोनी,विनय कुमार सोनी,मदन सोनी ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाओ के साथ सुरक्षित और सामाजिक सौहार्द के साथ होली मनाने का संदेश दिया है।

    अभिषेक मिश्रा मिंटू, सुभासपा नेता, बांसडीह समस्त क्षेत्रवासियों व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं, देते हुए कहा है कि रंगों का यह त्यौहार आपके जीवन को सुख,समृद्धि और खुशियाँ के रंग से भर दे।

    मनोज साहू एवं धनंजय सोनी वरिष्ठ व्यापारी बांसडीह ने कहा कि होली आपसी संबंधों में नई मिठास घोलने का अवसर है।

    प्रतुल ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता बांसडीह तथा राकेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा बांसडीह ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करता है।

    युवराज सिंह, दिग्विजय सिंह एवं राकेश मिश्र, तेजबहादुर रावत (समाजसेवी) बांसडीह ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशामुक्त एवं सुरक्षित होली मनाने का संकल्प लेना चाहिए।

    पूनम गुप्ता,रंजना सिंह, शिम्पी सिंह भाजपा नेत्री बांसडीह ने महिलाओं एवं मातृशक्ति को विशेष बधाई देते हुए कहा कि होली का त्योहार सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए।

    पंडित सुरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी, तथा संतोष गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी बांसडीह ने क्षेत्र में प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

    वहीं धीरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन बांसडीह, संजय कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत बांसडीह, एवं राजेश कुमार सिंह (राजू), समाजसेवी बांसडीह,अजीत मिश्र "चंदन" ने संयुक्त संदेश में कहा कि होली का पर्व समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। सभी को मिलजुलकर, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाना चाहिए।

    अंत में अवनीश तिवारी,मनोज चौरसिया,सुनील वर्मा,लोकनाथ गुप्ता,मोहन जी मद्धेशिया,पंकज गुप्ता,अरविंद गुप्ता,मनीष गुप्ता,राजा सिंह,अवनीश सिंह, अनीश पटवा,भोला गुप्ता,सागर वर्मा,अनिल सोनी,अमित गुप्ता,शिवम गुप्ता,आर के कम्प्यूटर ,शंकर जायसवाल,अरविंद कुमार,मन जी, एडवोकेट जय प्रकाश मौर्य,गब्बर लाइट (सुशील कुमार),शम्भु नाथ सोनी,अभिषेक सिंह पिंटू,मुन्ना वर्मा,हरिकृष्ण वर्मा आदि सभी गणमान्य व्यक्तियों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना करते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व हर घर में खुशियों और रंगों की सौगात लेकर आए।


    बलिया ब्रेकिंग परिवार की तरफ से आप सभी पाठकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं 

    सम्पादक - विजय कुमार गुप्ता,बांसडीह,बलिया