BIG BREAKING NEWS: बांसडीह के डुहीजान में भीषण आग, आधा दर्जन झोपड़ियां राख; शादी से पहले दहेज व गृहस्थी का सामान जला - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    BIG BREAKING NEWS: बांसडीह के डुहीजान में भीषण आग, आधा दर्जन झोपड़ियां राख; शादी से पहले दहेज व गृहस्थी का सामान जला

     

    बांसडीह,बलिया। कोतवाली क्षेत्र के डुहीजान ग्राम सभा के महंगू छपरा पुरवा में सोमवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने कई परिवारों को बेघर कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक रिहायशी झोपड़ियां धू-धू कर जल उठीं और गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इस हादसे में दुपन राजभर, सोनू राजभर, सुरेंद्र शर्मा, भोला राजभर, मंटू राजभर और संतु राजभर समेत कई परिवारों का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। सबसे मार्मिक स्थिति दुपन राजभर के परिवार की है। उनकी बेटी की शादी मई महीने में तय थी और वे धीरे-धीरे शादी का सामान जुटा रहे थे। आग की इस घटना में शादी के लिए खरीदा गया सारा सामान भी जलकर राख हो गया, जिससे परिवार गहरे सदमे में है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।