बलिया : पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

     

    बलिया। जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

    पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात लगभग 1:04 बजे थाना हल्दी पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी मुडाडीह से सोनवानी जाने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर से करीब 300 मीटर पश्चिम मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की।पुलिस को देख आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनोज यादव (32) पुत्र शिवधारी यादव निवासी बबुआपुर कठही थाना हल्दी के बाएं पैर में गोली लग गई।

    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 9 मार्च 2026 की रात रौनक यादव उर्फ नकी यादव पुत्र नंदजी यादव की हत्या कर फरार हो गया था।घायल आरोपी को पुलिस टीम ने तत्काल सीएचसी सोनवानी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।