बलिया : चलती ट्रेन से गिरने वाली युवती को आरपीएफ जवान ने बचाया, ऑपरेशन जीवन रक्षा के लिए आरपीएफ जवान की चहुंओर हो रही हैं सराहना - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : चलती ट्रेन से गिरने वाली युवती को आरपीएफ जवान ने बचाया, ऑपरेशन जीवन रक्षा के लिए आरपीएफ जवान की चहुंओर हो रही हैं सराहना

    RPF सिपाही अमित मिश्रा

    बलिया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बलिया द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत एक सराहनीय कार्य किया गया। शनिवार को प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिर रही एक युवती की आरपीएफ जवान ने तत्परता दिखाते हुए जान बचा ली। 


    जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 15115 लोकनायक एक्सप्रेस बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से दोपहर 12:33 बजे प्रस्थान कर रही थी। इसी दौरान पायल सिंह (18 वर्ष), जिनका पीएनआर नंबर 2513712951 था और जिन्हें बलिया से दिल्ली तक यात्रा करनी थी, चलती ट्रेन के बी-1 कोच में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच गैप में गिर गईं।


    घटना को देखते ही मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल अमित मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को गैप से खींचकर बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। इस दौरान किसी यात्री द्वारा ट्रेन की चेन पुलिंग भी कर दी गई, जिससे ट्रेन कुछ देर के लिए रुक गई। घटना के बाद युवती ने अपनी यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई, जिस पर आरपीएफ जवानों ने उन्हें सुरक्षित रूप से पुनः बी-1 कोच में बैठाकर उनकी यात्रा शुरू कराई।इस साहसिक और तत्परता भरे कार्य के लिए आरपीएफ जवान की सराहना की जा रही है।