बलिया :होली पर्व को लेकर बांसडीह में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :होली पर्व को लेकर बांसडीह में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

     



    बांसडीह (बलिया)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बांसडीह कस्बे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र एवं प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह द्वारा मय फोर्स कस्बा बांसडीह में पैदल गश्त किया गया। 


    पुलिस अधिकारियों ने मुख्य बाजार, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित करते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा का भाव देखने को मिला। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।होली पर्व को लेकर बांसडीह पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में सतत निगरानी जारी है।