बलिया : बांसडीह क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनी ईद, समाजसेवियों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की बधाईयां
बांसडीह (बलिया)। पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर सोमवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र शहरी और ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की और क्षेत्र में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए और लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटी।
इस अवसर पर बांसडीह नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील सिंह, पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र बहादुर सिंह, समाजसेवी युवराज सिंह, समाजसेवी एवं नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी राकेश मिश्र, समाजसेवी रमेश कांत कुशवाहा, सज्जाद अनवर, कांग्रेसी नेता अभिजीत तिवारी ‘सत्यम’, व्यापारी नेता विजय कुमार गुल्लर, मनोज साहू, शुभम सिंह,देवेंद्र तिवारी,भाजपा नेता धनंजय सोनी,मुस्लिम हुसैन,नगर पंचायत के सभासद नसीरुद्दीन, कादिर शाह,अवनीश तिवारी,एकलाख अहमद, रहमान,मुमताज हुसैन सहित अन्य समाजसेवियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे कस्बे में खुशी और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।


