असम चुनाव में अलगापुर विधानसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर बने अभिजीत तिवारी सत्यम, जताया आभार
बलिया: असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र असम के हैलाकांडी जनपद के अलगापुर विधानसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर अभिजीत तिवारी सत्यम (बलिया निवासी, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस) को बनाए जाने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वह पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा कांग्रेस की टीम मिलकर क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करेगी तथा आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह जिम्मेदारी केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे बलिया जनपद के लिए गर्व का विषय है। वह पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ चुनावी कार्यों में जुटकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

