बलिया :दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज



    बांसडीह (बलिया)। कस्बे में एक व्यापारी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के बड़ी बाजार निवासी मनीष कुमार पटवा 19 मार्च 2026 को रात्रि में अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान विपक्षी उत्तर टोला निवासी गोली पटेल और कस्बे के वार्ड न सात निवासी शंभू श्रीवास्तव अपने अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान में जबरन घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और मनीष पटवा व उनके भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उनके पिता के साथ भी मारपीट की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में दुकान का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया।मामले में पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।