बलिया : नामित सभासदों का हुआ स्वागत, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : नामित सभासदों का हुआ स्वागत, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

     



    बांसडीह,बलिया। भाजपा बांसडीह मंडल के अध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्षता में नगर पंचायत परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शासन द्वारा नामित सभासदों के स्वागत के साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    इस दौरान नामित सभासद तेजबहादुर रावत, प्रवीण सिंह तथा दुर्गेश मिश्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि पार्टी और शीर्ष नेतृत्व द्वारा सामान्य कार्यकर्ताओं को सभासद के रूप में नामित कर उनका मान बढ़ाया गया है। उन्होंने आगामी प्रशिक्षण शिविर में मंडल के शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    बैठक में भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा, राजेन्द्र सिंह, मूनजी गोंड, चंद्रमा गिरी, बबलू सिंह, अवनीश मिश्रा, शिवम गुप्ता, अनिल वर्मा, उमेश सिंह, छोटू ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।