बलिया : बांसडीह में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ होलिका दहन,आपसी प्रेम और साहौर्द से मनाए होली - SDM बांसडीह
क्षेत्र के हालपुर में शांतिपूर्ण ढंग से होलिका दहन करते लोग
बांसडीह (बलिया)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन का पर्व पारंपरिक उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिन्हित स्थलों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
फोटो - बड़ी बाजार बांसडीह में होलिका दहन कार्यक्रम
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुरूप निर्धारित स्थानों पर ही होलिका जलाई गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
नगर के प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में देर रात तक लोग पारंपरिक गीत-संगीत के साथ पर्व का आनंद लेते रहे। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने क्षेत्रवासियों को आगामी होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

