बलिया :बिजली के खंभे से टकराई बाइक, 24 वर्षीय युवक की मौत
बांसडीह, बलिया। क्षेत्र के राजपुर-सेरिया संपर्क मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में सेरिया गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सेरिया गांव निवासी अखिलेश सिंह देर रात राजपुर चट्टी से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह टंड़वा गांव के पास मोड़ पर पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अखिलेश को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
