Big Breaking: बांसडीह बाजार से 13 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    Big Breaking: बांसडीह बाजार से 13 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

     



    बांसडीह (बलिया): नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर दो से 13 वर्षीय एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर दो निवासी टुनु राम की पुत्री नन्दनी कुमारी (13) बीते गुरुवार 23 अप्रैल को घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि वह कपड़े की फिटिंग कराने बाजार गई थी, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

    किशोरी की मां सरिता देवी ने बताया कि गुरुवार से ही परिवार के लोग नन्दनी की तलाश में जुटे हैं। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। अंततः परिजनों ने बांसडीह कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर दी और बेटी की बरामदगी की मांग की।

    इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी की तहरीर प्राप्त हुई है। मामला दर्ज कर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर किशोरी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।