बलिया : भीषण गर्मी और ओवरलोड से ट्रांसफार्मर में लगी आग, मचा हड़कंप - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : भीषण गर्मी और ओवरलोड से ट्रांसफार्मर में लगी आग, मचा हड़कंप

     


    बांसडीह, बलिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में भीषण गर्मी और ओवरलोड के चलते शुक्रवार को 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर से तेज लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत वितरण खंड तृतीय के पावर हाउस को दी।सूचना मिलते ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों और विद्युत कर्मियों ने पानी और बालू की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


    बताया जा रहा है कि छोटकी सेरिया के पूरब टोला में लगे ट्रांसफार्मर में अत्यधिक गर्मी और ओवरलोड के कारण केबल में आग लग गई थी। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।इस संबंध में स्थानीय जे ई सूर्य प्रकाश ने बताया कि ट्रांसफार्मर के एल टी केबल में आग लगी थी, जिसे तत्काल बुझाकर मरम्मत कर दी गई। साथ ही विद्युत आपूर्ति भी सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।