घाघरा किनारे बालू में छिपाई गई 270 पेटी अवैध शराब बरामद, कीमत करीब 6.68 लाख रुपये
मनियर,बलिया। बिहार में तस्करी के लिए घाघरा नदी के किनारे बालू में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद करने में मनियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 270 पेटी (12,150 पाउच) अवैध "बंटी-बबली" ब्रांड की शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 68 हजार 250 रुपये बताई जा रही है।
बलिया : हुसैनाबाद बना लीजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का चैंपियन, बलिया को 10 रन से हराकर जीता खिताब
थाना मनियर के उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव अपनी टीम के साथ शुक्रवार को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के लिए भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम बिजलीपुर स्थित घाघरा नदी के किनारे बालू के नीचे भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है, जिसे बिहार राज्य में तस्करी के उद्देश्य से संग्रहित किया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर बालू हटाकर खुदाई करने पर बालू के नीचे दबाकर रखी गई अवैध शराब की 270 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर थाना मनियर में मुकदमा अपराध संख्या 96/26 के तहत धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
- - 270 पेटी "बंटी-बबली" ब्रांड की अवैध शराब
- - कुल मात्रा लगभग 2,430 लीटर
- - 12,150 पाउच शराब
- - अनुमानित कीमत ₹6,68,250
पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक बृजेश राय, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश पाठक, कांस्टेबल अक्षय शुक्ला, कांस्टेबल आकाश यादव, आरक्षी हरिओम एवं आरक्षी अभिषेक पाण्डेय ने बरामदगी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यह बरामदगी बिहार सीमा से सटे क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
