पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1274 वाहनों का चालान, 8 सीज,अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर किए नष्ट, ₹19.43 लाख का जुर्माना - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1274 वाहनों का चालान, 8 सीज,अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर किए नष्ट, ₹19.43 लाख का जुर्माना



    बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस और जनपद पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 1274 वाहनों का चालान, 8 वाहनों को सीज किया गया तथा ₹19,43,400 का जुर्माना लगाया गया। वहीं जब्त किए गए अवैध प्रेशर हॉर्न, अनाधिकृत हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर का विनिष्टीकरण (नष्ट) भी किया गया।

    अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी यातायात मंजरी राव के पर्यवेक्षण में चले इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस ने विशेष रूप से ड्रंक एंड ड्राइव, मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग तथा वाहनों की नंबर प्लेट पर जातिसूचक एवं भड़काऊ शब्द लिखवाने वालों को निशाने पर रखा।

    अभियान की प्रमुख कार्रवाई

    कुल 1274 वाहनों का चालान

    8 वाहन सीज

    ₹19,43,400 का जुर्माना

    नंबर प्लेट पर जातिसूचक/भड़काऊ शब्द लिखे 39 वाहनों का चालान

    7 वाहनों पर ड्रंक एंड ड्राइव की कार्रवाई

    9 मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों का चालान

    793 बिना हेलमेट चालान

    109 ट्रिपल राइडिंग के चालान

    यातायात नियमों का पालन करने की अपील

    प्रभारी यातायात अनवर अली खान ने जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अवैध हूटर का विनिष्टीकरण करते हुए कहा कि ऐसे उपकरणों का प्रयोग दंडनीय अपराध है और इनके विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रिपल राइडिंग से बचने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।