बलिया: दो करोड़ 40 लाख से बनेगा नगर पंचायत बांसडीह का नया कार्यालय
- मुख्यमंत्री नगरोदय योजना से मिली धनराशि,
- चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने सभासदों के साथ किया भूमिपूजन
बांसडीह,बलिया। नगर पंचायत बांसडीह कार्यालय परिसर में बुधवार को चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत इसके लिए दो करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।जिसमें प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ बाइस लाख रुपए आवंटित हो गए है। कार्यालय भवन का निर्माण कार्यदाई संस्था सीएनडीएस एक वर्ष में पूरा करेगी।
चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने बताया कि नए भवन में मीटिंग हाल, नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी (ईओ) का कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष और लिपिक कार्यालय का निर्माण होगा। इसके अलावा प्रथम तल पर अधिशासी अधिकारी का आवास बनेगा। भवन में टायलेट, ड्रेनेज सिस्टम, वाटर हार्वेस्टिंग आदि का भी निर्माण होगा। चेयरमैन ने कहा कि दो मंजिला भवन के निर्माण से नगर पंचायत के कामकाज को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। नए कार्यालय भवन के बनने से नगर पंचायत क्षेत्र के आम लोगों को भी सुविधाएं मिलेंगी। विभिन्न कार्यों के लिए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकेंगी। भवन निर्माण पूरा होने के बाद नगर पंचायत का प्रशासनिक कामकाज भी व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गुलर,लिपिक सूर्यप्रकाश सिंह,सभासद अशोक गुप्ता,मिथलेश तिवारी,कुलदीप,संदीप सिंह,नसीरुद्दीन, अमित,अतुल,अनिल कुमार, छट्ठू चौहान,चंदन,प्रदीप कुमार दिवान, कृष्णा,अनमोल,संजीव, देवेन्द्र तिवारी, पप्पू तिवारी,सुरेश मिश्र,गजेंद्र पटेल,पूर्व सभासद शैलेश सिंह,सुमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
