बलिया : सुनीता श्रीवास्तव लगातार तीसरी बार राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोनीत,कायस्थ विकास परिषद ने जताई खुशी, जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने दी बधाई
बलिया। बलिया नगर निवासी सुनीता श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में लगातार तीसरी बार मनोनीत किए जाने पर कायस्थ विकास परिषद में खुशी की लहर है। परिषद के जिलाध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव समेत पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कायस्थ विकास परिषद के जिलाध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि सुनीता श्रीवास्तव का लगातार तीसरी बार राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोनीत होना उनके सामाजिक सरोकारों और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का सम्मान है। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की।
इस अवसर पर अभिषेक आनंद सिन्हा, रजत श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, विजयकांत श्रीवास्तव, धनंजय श्रीवास्तव सहित कायस्थ समाज के अन्य लोगों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
