बलिया : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की टिप्पणी पर बांसडीह में भड़के भाजपा कार्यकर्ता, प्रतीकात्मक चित्र जलाकर जताया विरोध - Ballia Breaking

  • Ballia Breaking

    बलिया : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की टिप्पणी पर बांसडीह में भड़के भाजपा कार्यकर्ता, प्रतीकात्मक चित्र जलाकर जताया विरोध

     


    • प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर के सामने की नारेबाजी, 
    • प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी का लगाया आरोप


    बांसडीह (बलिया)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अशोभनीय टिप्पणी को लेकर बांसडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौराहे स्थित दुर्गा मंदिर के सामने खरगे का प्रतीकात्मक चित्र जलाकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया।

    इस दौरान भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से कांग्रेस नेता बौखलाए हुए हैं और राजनीतिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर बयानबाजी कर रहे हैं।

    ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना अनुचित है।विरोध प्रदर्शन में मूनजी गोंड, ध्रुप तिवारी, तुलसी पटेल, मनीष गोंड, विवेक गुप्ता, रविंद्र मिश्रा, अखिलेश सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।