बलिया : सुल्तानपुर ग्राम सभा में मुआवजा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कटान पीड़ित - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : सुल्तानपुर ग्राम सभा में मुआवजा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कटान पीड़ित




    बंसडीह,बलिया । स्थानीय तहसील अंतर्गत सुल्तानपुर ग्राम सभा स्थित पंचायत भवन पर मंगलवार के दिन सैकड़ो की संख्या में कटान पीड़ितों ने अपनी मांगों को लेकर नदी कटान एवं गांव बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंजू के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। 

    यह भी पढ़े -बलिया :पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने से अक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया अनोखा प्रदर्शन,देखे VIDEO

     संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंजू ने बताया कि सरयू नदी की वीभिषिका की वजह से सैकड़ो ग्रामीणों का घर खेत के साथ-साथ लाखों लाखों रुपए के समान नदी में विलीन हो गया। जिसके कारण पीड़ित लोग खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर हो गए। इसको लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन शिकायत के बावजूद भी अब तक पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवजा नहीं मिल रहा है। पीड़ित लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल मुआवजा की मांग किया है। ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर जनार्दन सिंह,प्रणय सिंह,कन्हैया शाही,बलवंत यादव, अमरनाथ यादव, रजनीश यादव, राहुल वर्मा, श्री राम भारती आदि लोग मौजूद रहे।