बलिया : हिंदू आस्था का महापर्व गणेश चतुर्थी पर इस रेत कलाकार ने देशवासियों को दी बधाई
बांसडीह,बलिया। हिंदू आस्था का महापर्व गणेश चतुर्थी और तीज का पर्व मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। इस महापर्व को श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते है। भगवान गणेश को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का देवता माना जाता है। इस पर्व को और भव्यता देने के लिए स्थानीय तहसील क्षेत्र के खरौनी निवासी रेत कलाकार रूपेश सिंह ने रेत पर अपनी कला के माध्यम से भगवान गणेश की जीवंत छवि उकेर देशवासियों को बधाई दिया है।
BALLIA BREAKING : नीलगाय की टक्कर से युवक कि दर्दनाक मौत
वाराणसी स्थित काशी विद्यापीठ में फाइन आर्ट्स के अध्ययनरत छात्र रूपेश सिंह के हौसले को लोग सलाम करते नही थक रहे हैं। रूपेश सिंह सेंड आर्टिस्ट के रूप में अब तक इस कला के माध्यम से कई ऐतिहासिक धरोहरो, महत्वपूर्ण त्यौहारों,महापुरुषों की गाथा,धार्मिक अनुष्ठानों,चंद्रयान के सफल लैंडिंग पर देश के बैज्ञानिकों को बधाई,अयोध्या में प्रभु श्री राम की मंदिर स्थापना सहित देश के प्रमुख उपलब्धियों को रेत कला के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशवासियों के समक्ष रख चुके हैं।
BALLIA BREAKING : सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, अज्ञात ट्रक पर मामला दर्ज