बलिया : आत्महत्या के लिए उकसाने व शव छिपाने की आरोपी सास गिरफ्तार - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : आत्महत्या के लिए उकसाने व शव छिपाने की आरोपी सास गिरफ्तार

     


    बांसडीह (बलिया)। स्थानीय पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य मिटाने के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

    READ ALSO - बलिया : जाति प्रमाण पत्र को लेकर गोंड समाज का तहसील घेराव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    मामला 1 फरवरी 2026 का है, जब टोलापुर (सुल्तानपुर) निवासी रिंकू सिंह ने कथित तौर पर ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही रिंकू को लगातार मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं, आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को घाघरा नदी में प्रवाहित कर दिया। इस मामले में कोतवाली बांसडीह में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

    कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने सुल्तानपुर-मनियर मार्ग पर ईंट भट्ठा के पास से आरोपी सास कालपति (कलपति) देवी (58 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।