बलिया: बांसडीह में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, पहली लाभार्थी को लगा टीका - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: बांसडीह में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, पहली लाभार्थी को लगा टीका

     


    बांसडीह (बलिया)। भारत सरकार द्वारा 28 फरवरी 2026 को शुरू किए गए निशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में प्रथम लाभार्थी का सफल टीकाकरण किया गया।

    READ ALSO -बलिया : “नौ साल प्रदेश बेहाल” : बांसडीह तहसील पर कांग्रेस का विशाल धरना, 14 सूत्रीय मांगों से सरकार को घेरा

    इस 90 दिवसीय अभियान के अंतर्गत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों एवं ब्लॉक स्तर के माध्यम से बालिकाओं को एक खुराक में एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों को कम करना है, जो महिलाओं में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन का लक्ष्य वर्ष 2030 तक 90 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज प्राप्त करना है, ताकि गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। विश्व स्तर पर अब तक एचपीवी वैक्सीन की 500 मिलियन से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, जो इसकी प्रभावशीलता और सुरक्षा को प्रमाणित करती हैं।

    अभियान के तहत कुमारी नितल, पुत्री लक्ष्मण राजभर, ग्राम मधवलिया, पोस्ट बांसडीह को प्रथम टीका लगाकर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रण कुमार सिंह ने लाभार्थी की माता राखी देवी (आशा बहू) की सराहना करते हुए अन्य लोगों से भी प्रेरणा लेने की अपील की,कार्यक्रम में डॉ. यशस्वी सिंह, पंछनी यादव सहित अन्य अतिथि, अधिकारी एवं स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।